Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Punjab Government submits response to Sri Akal Takht regarding Sikh Gurdwaras Act amendment.
{"_id":"6a69c5db494c4831ad04a967","slug":"video-punjab-government-submits-response-to-sri-akal-takht-regarding-sikh-gurdwaras-act-amendment-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेअदबी कानून में संशोधन पर पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त को सौंपा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी कानून में संशोधन पर पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त को सौंपा जवाब
पंजाब सरकार की ओर से सिख गुरुद्वारा एक्ट में प्रस्तावित संशोधन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में सरकारी प्रतिनिधिमंडल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार का पक्ष और विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण सौंपा।
सचिवालय से बाहर मीडिया से बातचीत में डॉ. निज्जर ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से प्रस्तावित संशोधन को लेकर उठाए गए सभी सवालों और आपत्तियों का सरकार ने बिंदुवार जवाब तैयार किया है। यह दस्तावेज अब औपचारिक रूप से सचिवालय को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब अकाल तख्त साहिब के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और समीक्षा करेंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की औपचारिक कार्रवाई या संवाद होगा।
मानसून सत्र में संशोधन विधेयक लाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार कोई भी अगला कदम श्री अकाल तख्त साहिब से विस्तृत सलाह-मशविरा और पूरी समीक्षा के बाद ही उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल अनुमति लेने का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी शंकाओं का समाधान करने की प्रक्रिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।