Punjab Cabinet Expansion: संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ, इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग का जिम्मा मिला
संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उनके चुनाव प्रचार के दाैरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अरोड़ा जीते तो उन्हें कैबिनेट में जगह दी जाएगी।


विस्तार
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पंजाब कैबिनेट से कुलदीप धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल से लगातार विभाग वापस लिए जा रहे थे। धालीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया-अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है।
ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਮੇਰੀ ਮਿਹਨਤ ਜਾਰੀ ਹੈ।
— Kuldeep Dhaliwal (@KuldeepSinghAAP) July 3, 2025
अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है #punjabcabinet #punjab pic.twitter.com/6CplRh48qP
पहले पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया था।
मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल के दौरान सातवां फेरबदल है। इससे पहले भी क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए थे। अरोड़ा का मंत्री बनना पहले से ही तय था। इससे पहले पिछले साल सितंबर माह में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ था और चार मंत्रियों की छुट्टी कर दी थी।