सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab roadways workers strike today Meeting with Transport Secretary inconclusive

पंजाब में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल: परिवहन सचिव के साथ बैठक रही बेनतीजा, आज भी नहीं चलेंगी बसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

यूनियन नेता रेशम सिंह ने कहा कि कर्मियों पर दर्ज केस रद्द कर उनकी रिहाई, निलंबित कर्मचारियों की बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगें लंबित हैं। इसके अलावा नई बसों की खरीद और किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग भी उठाई गई है।

Punjab roadways workers strike today Meeting with Transport Secretary inconclusive
पंजाब रोडवेज - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल के चलते वीरवार को भी सरकारी बसों के पहिए थमे रहेंगे। परिवहन सचिव के साथ बुधवार को हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos


यूनियन नेता रेशम सिंह ने कहा कि कर्मियों पर दर्ज केस रद्द कर उनकी रिहाई, निलंबित कर्मचारियों की बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगें लंबित हैं। इसके अलावा नई बसों की खरीद और किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग भी उठाई गई है। मंगलवार को कई रूटों पर बसें डिपो में खड़ी कर विरोध जताया गया। अब यूनियन ने संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed