{"_id":"6a7192c67f3088cac7066ab3","slug":"rain-in-punjab-heavy-downpour-brings-relief-from-humidity-boutique-roof-collapses-in-faridkot-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश: कई जिलों में झमाझम ने उमस से दिलाई राहत, फरीदकोट में बुटीक की छत गिरी; जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश: कई जिलों में झमाझम ने उमस से दिलाई राहत, फरीदकोट में बुटीक की छत गिरी; जलभराव से परेशानी
Tue, 04 Aug 2026 12:50 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
फरीदकोट में सोमवार रात हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए आफत बन गई। न्यू कैंट रोड स्थित बुटीक की छत गिरने से बुटीक की महिला संचालक कुलविंदर कौर की सिलाई मशीनें, ग्राहकों के तैयार व अधूरे सूट और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
फरीदकोट में गिरी बुटिक की छत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार को बरसात से माैसम का मिजाज बदल गया। लुधियाना और मोगा में तेज बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई।
वहीं फरीदकोट में सोमवार रात हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए आफत बन गई। न्यू कैंट रोड स्थित बुटीक की छत गिरने से बुटीक की महिला संचालक कुलविंदर कौर की सिलाई मशीनें, ग्राहकों के तैयार व अधूरे सूट और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।
बुटीक के सहारे परिवार का पालन-पोषण करने वाली कुलविंदर कौर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
दुकान मालिक रमेश कुमार भी पेंटिंग का कार्य करके परिवार का गुजारा चलाता है और उसने अपनी दुकान को बुटीक के लिए किराए पर दिया हुआ था। अब दोनों ने प्रशासन ,सरकार व समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि दुकान की मरम्मत कर काम दोबारा शुरू किया जा सके।