फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Son kills his father in Moga at Punjab

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट: खाना ठंडा होने पर हुआ विवाद, सिर पर मारी लोहे की रॉड

Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

गंभीर रूप से घायल मेयरजीत को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Son kills his father in Moga at Punjab
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव रोडे में बुधवार की रात एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां खाना ठंडा होने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की बहन के बयानों के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक गांव रोडे का रहने वाला मृतक मेयरजीत सिंह कई साल पहले गांव के ही एक डॉक्टर के पास काम करता था। डॉक्टरी लाइन का थोड़ा-बहुत अनुभव होने के बाद उसने घर पर ही अपनी क्लीनिक खोल ली और गांव के मरीजों को दवाई देता था। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मेयरजीत सिंह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। घर में सिर्फ बाप-बेटा (मेयरजीत और उसका 22 वर्षीय बेटा लवप्रीत सिंह) ही साथ रहते थे। मेयरजीत खुद घर का खाना बनाता था और पिता-बेटे दोनों साथ खाते थे। 
विज्ञापन


हालांकि, वह शराब पीने का आदी था, जिसके कारण अक्सर घर में तनाव रहता था। बुधवार की रात को हमेशा की तरह मेयरजीत सिंह ने खाना बनाया और अपने बेटे लवप्रीत सिंह को आवाज दी। उस समय लवप्रीत का एक दोस्त घर आया हुआ था, जिसके चलते वह उससे बातचीत करने में व्यस्त हो गया। दोस्त के जाने के बाद जब लवप्रीत खाना खाने बैठा, तो भोजन ठंडा हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पिता मेयरजीत उस वक्त शराब के नशे में धुत्त था और उसने तैश में आकर बेटे को गालियां देना शुरू कर दिया। गालियों से गुस्साए लवप्रीत सिंह के सिर पर खून सवार हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हुई। इसी दौरान लवप्रीत ने घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दी।

गंभीर रूप से घायल मेयरजीत को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जसविंदर सिंह, डीएसपी बाघापुराना ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जांच करते हुए पता लगा कि मृतक मेयरजीत सिंह शराब पीने का आदी था। 

8 जुलाई की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। पिता शराबी हालत में बेटे को गालियां निकाल रहा था। हाथापाई के दौरान लवप्रीत ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से हमला किया। हालांकि, जांच में सामने आया है कि बेटे की अपने पिता की हत्या करने की कोई पूर्व नीयत  नहीं थी। मृतक मेयरजीत सिंह की बहन जसप्रीत कौर (निवासी दयालपुरा, जिला बठिंडा) के बयानों पर अपने ही मृतक में बेटा लवप्रीत सिंह के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। शुक्रवार को मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed