{"_id":"6a50da260af2f1bd8b0e3a89","slug":"video-people-facing-a-water-shortage-blocked-the-pathankot-dalhousie-road-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने पठानकोट-डलहौजी मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने पठानकोट-डलहौजी मार्ग किया जाम
पठानकोट के नीम पहाड़ी क्षेत्र गांव बुंगल के लोगों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर पठानकोट-डलहौजी हाइवे जाम कर सरकार और प्रशासन खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों द्वारा रोड जाम किए जाने से आम जनता को कई परेशानियों से गुजरना पड़ा। भीषण गर्मी में गाड़ी चालक सहित अन्य राहगिर जाम में फसे रहे। पुलिस प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियाें ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और रोड जाम को खुलवाया। जानकारी देते हुए सुनील सिंह, धर्म सिंह निवासी गांव बुंगल ने बताया कि गांव में पिछले करीब डेढ माह से पानी की किल्लत चल रही है। पांचवें या छठे दिन एक बार पानी की सप्लाई गांव में आती है। उसके बाद लोगों को पानी की समस्या से रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर उनकी यह समस्या का प्रशासन या फिर संबंधित विभाग ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो वे संघर्ष ओर तेज करेंगे। जिससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।