{"_id":"6a508482ff2b435d3503b083","slug":"punjab-congress-rift-charanjit-channi-bhupesh-bhagel-all-update-today-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में बगावत: हाईकमान से टकराव नहीं चाहते बागी, चन्नी गुट के नेता बोले-एक्सपेरिमेंट का समय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में बगावत: हाईकमान से टकराव नहीं चाहते बागी, चन्नी गुट के नेता बोले-एक्सपेरिमेंट का समय नहीं
Fri, 10 Jul 2026 04:38 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:38 PM IST
सार
सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक रूप से हाईकमान से मुलाकात करेंगे। कोई भी नेता व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि सभी मिलकर अपनी बात रखेंगे और हाईकमान की राय भी सुनेंगे।
विज्ञापन
बीबी राजिंदर काैर भट्ठल से मिले भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कुछ कांग्रेसी भले ही हाईकमान के फैसले से नाराज हैं मगर वे टकराव की स्थिति नहीं चाहते। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत उनके गुट के नेताओं ने साफ कर दी है। उनका कहना है कि किसी मसले पर मतभेद होना गलत नहीं और हर वरिष्ठ नेता की बात का मूल्य होता है। वे सभी एकजुट हैं मगर अपनी बात रखना गलत नहीं है। वे भी परिस्थितियों से हाईकमान को पूरी तरह अपडेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव सिर पर है और पंजाब में यह एक्सपेरिमेंट करने का समय नहीं है। दरअसल, इन नेताओं का इशारा मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के बजाय उनके साथ तीन नए कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष लगाए जाने के फॉर्मूले की ओर था। इस फॉर्मूले का सुझाव पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने ही हाईकमान को दिया था जिस पर मुहर लगी। नाराज नेता प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलना चाहते थे।
विज्ञापन
वहीं भूपेश बघेल की चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होने वाली बैठक पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मैं जाऊंगा, क्योंकि हो सकता है कि बैठक में मेरे खिलाफ भी चर्चा हो। बेहतर होगा कि वे मेरे बिना ही बैठक करें।
विज्ञापन
हाईकमान के समक्ष रखेंगे अपनी बात : रंधावा
सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक रूप से हाईकमान से मुलाकात करेंगे। कोई भी नेता व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि सभी मिलकर अपनी बात रखेंगे और हाईकमान की राय भी सुनेंगे। कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। पार्टी के भीतर यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हैं तो उन्हें आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाएगा। पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत केवल भूपेश बघेल ही नहीं, बल्कि केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आते हैं, इन सभी से मुलाकात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो दिल्ली भी जाएंगे। सभी नेता एकजुट होकर पंजाब कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
विचारों में मतभेद हो सकते हैं : परगट
विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट है। सभी नेता मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे, आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक रूप से हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। कोई भी नेता व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि सभी मिलकर पार्टी हित में चर्चा करेंगे और हाईकमान के मार्गदर्शन के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे।