फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fourth accused arrested in spy camera installation case in Bathinda

Bathinda: जासूसी कैमरा लगाने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये के बदले किया था काम

Fri, 10 Jul 2026 04:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी दाना ने कैमरा लगाने के लिए पांच हजार रुपये लिए थे। आरोपी दाना पर पहले भी दो अलग अलग केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Fourth accused arrested in spy camera installation case in Bathinda
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

बठिंडा के मलोट रोड पर जून में पुलिस द्वारा पकडे़ गए जासूसी कैमरा मामले में थाना थर्मल पुलिस ने चौथे आरोपी दाना नामक युवक को अजनाला से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 
विज्ञापन


थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने यह जानकारी दी। मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपी नींबू को बटाला से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अशोक और आकाशदीप को जून में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, थाना थर्मल पुलिस ने उक्त मामले के मुख्य आरोपी नींबू को गिरफ्तार करके दो दिवसीय पुलिस रिमांड के दौरान अपने चौथे साथी दाना के बारे में खुलासा किया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर दाना को पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने चौथे आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार रुपये के बदले दाना ने नींबू का दिया था साथ 

सूत्र बताते हैं कि जिस चौथे आरोपी दाना को पुलिस ने पकड़ा है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि कैमरा लगाने के लिए साथ जाने के लिए उसने नींबू से पांच हजार रुपये लिए थे। आरोपी दाना पर पहले भी दो अलग अलग केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed