{"_id":"6a50d90eaa550ba5d30e10ce","slug":"video-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-meeting-held-in-makhu-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मक्खू में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, 15 जुलाई बाइक मार्च व 21 जुलाई महा रैली की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खू में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, 15 जुलाई बाइक मार्च व 21 जुलाई महा रैली की बनाई रणनीति
फिरोजपुर के मक्खू में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जोन मक्खू की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक जोन अध्यक्ष वीर सिंह निजामदीनवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार की गई और लोगों को कृषि हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने का आह्वान किया गया।
जोन सचिव बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा और जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बाठ ने कहा कि देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर 15 जुलाई को मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड समझौतों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा भारत सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली किसान-मजदूर महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का भी आह्वान किया गया।
बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा दोबारा भूमि पूलिंग नीति लाने का प्रयास किसानों के हितों के खिलाफ है और किसान इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसान विरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए तो बड़े आंदोलन शुरू किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयानों की निंदा करते हुए उनका पुतला भी फूंका गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।