{"_id":"6a50d140892b1496a906b01e","slug":"operation-hardball-a-three-year-fbi-undercover-investigation-that-cracked-down-on-the-lawrence-jaggu-network-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन हार्ड बॉल: 3 साल तक FBI की अंडरकवर जांच, लॉरेंस-जग्गू नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन हार्ड बॉल: 3 साल तक FBI की अंडरकवर जांच, लॉरेंस-जग्गू नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 10 Jul 2026 04:43 PM IST
Link Copied
ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत विदेशी एजेंसियां तीन साल से अंडरकवर एजेंट बनकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क को खंगाल रही थीं। जुलाई 2023 से एजेंसियों ने जाल बिछा रखा था। जिसके तहत 24 आरोपी अभी तक हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी मामले में पंजाब पुलिस का एक एसएचओ गुरजिंदर सिंह नागरा भी कथित रूप से इस मामले में फंस गया है। उसे भी आरोपी बनाया गया है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई (एफबीआई), ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए), होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (एचएसआई) और कनाडा सहित कई अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग तीन वर्षों तक चले एक बड़े अंडरकवर ऑपरेशन के बाद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इसे 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का नाम दिया गया था। जिसके तहत 37 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जबकि 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 10 अन्य आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, 1 किलोग्राम हेरोइन, 12 हथियार और लगभग 40 हजार अमेरिकी डॉलर नकद बरामद किए गए। इस दौरान न केवल मादक पदार्थों की तस्करी बल्कि संगठित अपराध, हथियारों की खरीद-फरोख्त, जबरन वसूली और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गठजोड़ के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।