{"_id":"6a511acdc3646f3e8d031c1f","slug":"video-horrific-road-accident-in-mandi-gobindgarh-uncontrolled-tipper-crushed-three-motorcyclists-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू टिप्पर ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू टिप्पर ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को कुचला
मंडी गोबिंदगढ़, 10 जुलाई (लक्की): मंडी गोबिंदगढ़ के नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खन्ना की ओर से सरहिंद की तरफ आ रहा पटियाला नंबर का एक टिप्पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक इमारत में जा घुसा। हादसे में ट्रक से कूदकर जान बचाने का प्रयास कर रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही टिप्पर खालसा स्कूल के सामने शराब के ठेके के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित हो गया। चालक ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अनियंत्रित टिप्पर ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में लेने के अलावा शराब के ठेके के बाहर खड़े कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे में कई मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद टिप्पर सड़क किनारे स्थित एक इमारत में जा घुसा, जिसकी इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा।
घायल दो मोटरसाइकिल सवारों को तुरंत सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। सिविल अस्पताल की ओर से घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।