Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Green technology to give Jind a new identity; PM to launch hydrogen rail project on July 17.
{"_id":"6a50cb9fb9526c64a50b39d5","slug":"video-green-technology-to-give-jind-a-new-identity-pm-to-launch-hydrogen-rail-project-on-july-17-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरित तकनीक से जींद को मिलेगी नई पहचान, 17 जुलाई को पीएम करेंगे हाइड्रोजन रेल परियोजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित तकनीक से जींद को मिलेगी नई पहचान, 17 जुलाई को पीएम करेंगे हाइड्रोजन रेल परियोजना की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में प्रदेश की नई शुरुआत है।
शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बराला ने कहा कि जींद को लंबे समय तक केवल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया गया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास और नवाचार की पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन आधारित रेल परियोजना का शुभारंभ जींद से होना पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है। इससे जींद स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन तकनीक के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, एनएच-352ए, अंबाला-कालेअम्ब कॉरिडोर और बीकानेर-सिवानी-सोनीपत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत करेंगी। इससे कृषि, उद्योग, व्यापार, एमएसएमई और रोजगार को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हरियाणा को उत्तर भारत का ग्रीन मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। मेडिकल कॉलेजों का विस्तार और कुरुक्षेत्र में आधुनिक सिख संग्रहालय जैसी परियोजनाएं भी विकास को नई दिशा देंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला, सन्नी मग्गू और जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।