{"_id":"6a50c1c0705df1cb4001a727","slug":"video-janddu-school-gets-additional-building-mla-captain-ranjeet-singh-inaugurates-it-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुजानपुर के जंदडू स्कूल को मिला अतिरिक्त भवन, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुजानपुर के जंदडू स्कूल को मिला अतिरिक्त भवन, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया लोकार्पण
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शुक्रवार को जंदडू स्कूल में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित समारोह में विद्यालय प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव और विद्यालय विकास से अछूता नहीं रहेगा। प्रत्येक पंचायत और शैक्षणिक संस्थान का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। पिछले वर्ष स्कूल में दौरे के दौरान अभिभावकों व अध्यापकों ने परिसर में अतिरिक्त भवन की आवश्यकता की डिमांड की थी। जरूरत को देखते हुए अब स्कूल को नया भवन उपलब्ध करवा दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में जंदडू पंचायत में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने पौहंज पंचायत में खेल मैदान विकसित करने की घोषणा भी की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। इस मौके स्कूल स्टाफ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।