सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two accused arrested for petrol bomb attack on Bathinda BJP leader clinic NIA joins investigation

Bathinda: भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एनआईए भी जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 25 Jun 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार

बठिंडा में सोमवार रात करीब 9:40 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला राम रोड स्थित डॉ. गर्ग के क्लीनिक के बाहर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिसर में खड़ी एक स्कूटी सहित कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

Two accused arrested for petrol bomb attack on Bathinda BJP leader clinic NIA joins investigation
माैके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा में भाजपा नेता एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधवार देर शाम वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिनकी टांगों पर चोटें आई हैं। उन्हें देर रात सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एनआईए की टीम बठिंडा पहुंची और करीब दो घंटे तक मामले की जांच करते हुए डॉ. तरसेम गर्ग से पूछताछ की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:40 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला राम रोड स्थित डॉ. गर्ग के क्लीनिक के बाहर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिसर में खड़ी एक स्कूटी सहित कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से एक अन्य संदिग्ध बोतल भी बरामद हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना के करीब दो घंटे बाद डॉ. गर्ग की पत्नी के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया और धमकियां भी दीं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया।

एनआईए ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य
एनआईए की टीम ने डॉ. गर्ग से किसी पुरानी रंजिश, पहले मिली धमकियों और अन्य संभावित कारणों के संबंध में जानकारी ली। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का भी अध्ययन किया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिली सफलता
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी काम किया गया। इसी दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही और उन्हें अबोहर से गिरफ्तार कर लिया।

सभी पहलुओं पर जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात के पीछे की साजिश, धमकी भरे फोन और संभावित नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed