{"_id":"6a6103985ea42d9e6301ea75","slug":"two-children-die-in-punjab-due-to-pesticide-fumes-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा हादसा: बंद कमरे में जहरीली गैस से दो मासूमों की मौत, स्टोर में लगाई थी कीटनाशक दवा; 3 लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा हादसा: बंद कमरे में जहरीली गैस से दो मासूमों की मौत, स्टोर में लगाई थी कीटनाशक दवा; 3 लोग गंभीर
Wed, 22 Jul 2026 11:24 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहगढ़ साहिब/अमलोह
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहगढ़ साहिब/अमलोह
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:24 PM IST
सार
13 दिन की नवजात बच्ची और चार साल के मासूम की इस हादसे में मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जहरीली गैस से दो बच्चों की माैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमलोह के गांव खनियान में एक दर्दनाक हादसे में संयुक्त परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर हैं। प्रारंभिक जांच में बंद कमरे से सटे स्टोर में गेहूं में डाली गई कीटनाशक दवा से निकली जहरीली गैस हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कारणों की पड़ताल में जुटी है।
एसी चलाकर सो रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, इंद्रजीत सिंह के दोनों बेटों रुपिंदर सिंह और जतिंदर सिंह का परिवार सोमवार रात एक ही कमरे में एसी चलाकर सो रहा था। कमरे से सटे स्टोर में गेहूं के दो बड़े ढोल रखे थे जिनमें पांच-छह दिन पहले कीड़ों से बचाव के लिए जहरीली दवा डाली गई थी।

रात के दौरान रुपिंदर सिंह की 13 दिन की नवजात बेटी हरकीरत की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद जतिंदर सिंह के चार वर्षीय बेटे मनराज सिंह की भी हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनराज का बुधवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हादसे में हरजंस कौर, सुमीत कौर और इकविंदर कौर की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सहायक थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह के बयान पर डीडीआर दर्ज कर ली गई है। मौके से नमूने लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।
प्रारंभिक जांच में कीटनाशक दवा पर फोकस
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि स्टोर में गेहूं में डाली गई कीटनाशक दवा का असर बंद कमरे तक पहुंचा। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक और चिकित्सीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही निकाला जाएगा।