फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy from Firozpur dies after drowning in swimming pool

स्विमिंग पूल में डूबने से फिरोजपुर के युवक की मौत: विदेश में हुआ हादसा, स्टडी वीजा पर गया था जोबनप्रीत

Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
सार

जोबनप्रीत करीब तीन साल पहले स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और इन दिनों ब्रैंपटन में रह रहा था। कनाडा पुलिस ने परिवार को युवक की मौत की खबर दी। 

विज्ञापन
Young boy from Firozpur dies after drowning in swimming pool
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पतरा निवासी 22 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह की कनाडा के ब्रैंपटन शहर में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही परिवार को घटना की सूचना मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा ने बताया कि जोबनप्रीत करीब तीन साल पहले स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और इन दिनों ब्रैंपटन में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जोबनप्रीत से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान वह पूरी तरह सामान्य था और किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कनाडा पुलिस ने फोन कर परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि जोबनप्रीत स्विमिंग पूल में नहा रहा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से जोबनप्रीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सहायता की मांग की है ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed