फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young cricketer Aditi receives Entrepreneur and Achiever Award.

Chandigarh: कड़ी मेहनत लाई रंग, युवा क्रिकेटर अदिति को मिला एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड

Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
सार

अदिति को यह सम्मान हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो के हाथों मिला।

विज्ञापन
Young cricketer Aditi receives Entrepreneur and Achiever Award.
क्रिकेटर अदिति को मिला एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन(यूटीसीए) की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सातवें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स-2026 से नवाजा गया है। यह सम्मान चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) एवं पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई), चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा दिया गया है।  
विज्ञापन


अदिति को यह सम्मान हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो के हाथों मिला। चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी की पहली महिला ट्रेनी अदिति श्योराण से अंडर-15 और अंडर-19 कैटेगरी में यूटीसीए की ओर से बीसीसीआई स्तर की वनडे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अदिति चंडीगढ़ अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम का 2025 में उदयपुर में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में कैप्टन भी रही हैं। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई स्तर पर चंडीगढ़ की टीमों से खेलने वाली अदिति की खेल प्रतिभा के लिए इस साल अचीवर्स अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा अदिति ने यूटीसीए और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित पहले गली क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी टीम को सयुक्त रूप से चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल स्कूल गेम्स में अदिति श्योराण तीन विभिन्न खेलों में चंडीगढ़ टीम की खिलाड़ी रही हैं। खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्टेट अवार्ड के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक, जाट सभा चंडीगढ़ सहित कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। हरियाणा के सोनीपत जिले के दुभेटा गांव की मूल निवासी अदिति को हरियाणा सरकार की ओर से भी 2025 में गणतंत्र दिवस पर खेल उपलब्धियों के लिए सम्मान मिल चुका है।


पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर चेयरमैन डा.रुपेश सिंह ने कहा कि युवा क्रिकेटर अदिति की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेगी। यूटीसीए के पूर्व प्रेसिडेंट और बीसीसीआई डब्ल्यूपीएल कमेटी के सदस्य संजय टंडन ने अदिति को अचीवर्स अवार्ड मिलने पर बधाई दी। टंडन ने कहा कि अदिति यूटीसीए की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें भविष्य में इनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। यूटीसीए ऐसे खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। सम्मान समारोह में उत्तर भारत से सिविल प्रशासन, रक्षा सेवाएं, कॉरपोरेट नेतृत्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, मीडिया, उद्यमिता एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 32 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed