सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Bhagwant Mann Satire PM Modi Sonia Gandhi Mulayam Singh Yadav Know Why Punjab CM Said Animals Conduct Forest Elections

जब भगवंत मान ने किया व्यंग्य: पीएम मोदी, सोनिया गांधी, मुलायम सिंह समेत कई नेताओं के सामने पंजाब के सीएम बोले- जंगल में जानवरों ने फैसला लिया...

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 21 Mar 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में नई सरकार बन चुकी है। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते ही भगवंत मान फुल एक्शन में हैं। हर रोज एक से बढ़कर एक बड़े फैसलों से चर्चा में हैं। 

CM Bhagwant Mann Satire PM Modi Sonia Gandhi Mulayam Singh Yadav Know Why Punjab CM Said Animals Conduct Forest Elections
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह अपनी बेबाकी के लिए जानते जाते हैं। कॉमेडियन, एक्टर से लेकर सांसद और अब मुख्यमंत्री तक का सफर वह तय कर चुके हैं। कॉमेडियन रहते हुए मान का हर व्यंग्य राजनीतिक हस्तियों पर ही होता था। सांसद बनने के बाद भी उन्होंने अपने व्यंग्य का अंदाज जारी रखा। 
Trending Videos


एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने संसद भवन में आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग का एक किस्सा सुनाया। बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बैठक में जब सारे एजेंडों पर चर्चा हो गई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी ने मुझसे एक कविता सुनाने को बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान कहते हैं, 'बड़े-बड़े लोग बैठे थे, मैं हैरान हो गया। ऐसे माहौल में जहां दर्शक इतने बड़े-बड़े हों... कैसे कविता सुनाऊं? फिर मैंने कहा इतने एलीट क्लास के श्रोता मुझे नहीं मिल सकते। इसलिए मैंने एक पॉलिटिकल सटायर सुनाया। ये सटायर कुछ इस तरह से था- जंगल में जानवरों ने फैसला किया कि चुनाव कराएंगे। डेमोक्रेसी लेकर आएंगे इंडिया की तरह। शेर भी अपना नॉमिनेशन भर दे। जो जीत गया वही राजा हो जाएगा।' 

पढ़िए पूरा व्यंग्य

CM Bhagwant Mann Satire PM Modi Sonia Gandhi Mulayam Singh Yadav Know Why Punjab CM Said Animals Conduct Forest Elections
ऑल पार्टी मीटिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इलेक्शन कमिशन ने जैसे ही जंगल में आम चुनाव का एलान किया। अपने-अपने चुनाव प्रचार पर जानवर जाने लगे। शेर जी बकरी के घर गए। बोले बहन जी... सतश्री अकाल। और सुनाओ क्या हाल-चाल?

बकरी बोली, हाल तो ठीक है। लेकिन आज मेरा दिल हैरान बड़ा है। शेर मेरे आगे दोनों हाथ जोड़कर खड़ा है। 
शेर ने कहा- बहन जी... क्यों शर्मिंदा कर रहीं हैं? अब हम जंगल में एकता और अखंडता से रहेंगे। अपने मेमनों को समझा देना कि शेर अंकल अब उनको कुछ नहीं कहेंगे।
आज के बाद आप अपना परिवार खुशहाल रखना। बस आने वाले चुनाव में मेरे चुनाव चिन्ह का जरा ख्याल रखना। 

रंग-बिरंगी झंडियों से रंगा पड़ा था चंबल, बिल्लियां बांट रहीं थीं, चूहों को मुफ्त कंबल। गिदड़ को कहा गया कि आधा जंगल तेरा होगा। उल्लू को बोल रहे तू वोट डाल, दिन में भी अंधेरा होगा। चूहों को आश्वासन दिया गया कि चील नहीं रहेंगी और चीलों को भरोसा दिया कि कि चूहों की सप्लाई में ढील नहीं होगी। 

शेर जी पूरा इलेक्शन कैंपेन करके घर लौटते हैं। कहते हें, पूरा जंगल घेरनी, क्या करती है मेरी डॉर्लिंग शेरनी...। शेरनी ने कहा- पतिदेव शेर जी। मेर दिल बाहर सैर पर जाने को करता है, एक नरम सा, नाजुक सा... खरगोश खाने को दिल करता है। 
शेर बोला... अरे भाग्यवान। ये सुन ले मेरी फरियाद। खरगोश चाहे जितनी मर्जी खा ले, लेकिन इलेक्शन के बाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed