सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress appoints Amrinder Singh Brar as the Punjab Congress chief

नए प्रधान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान, इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधानसभा में गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस पारंपरिक सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुना था।

Congress appoints Amrinder Singh Brar as the Punjab Congress chief
अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व प्रधान प्रताप बाजवा को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। पार्टी हाईकमान ने राज्य के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि राजकुमार चब्बेवाल को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता बनाया गया है।

Trending Videos

आप की आंधी में भी बचाई सीट

राजा वड़िंग विधानसभा में गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस पारंपरिक सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुना था। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद संबंधित राज्यों में पार्टी प्रधानों से इस्तीफा ले लिया था। पंजाब में भी नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा ले लिया गया था, जिसके बाद इस पद के दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे थे। बीते सप्ताह दिल्ली में हुई बैठक के बाद ये संकेत दिए गए थे कि हाईकमान इसी हफ्ते पंजाब कांग्रेस के प्रधान का एलान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजतर्रार नेता हैं राजा वड़िंग

राजा वड़िंग की छवि तेजतर्रार नेता की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान भी वह जनता से जुड़े मुद्दों और पार्टी द्वारा जनता से किए वादों को लेकर अपनी सरकार की नुक्ताचीनी करने से नहीं चूकते थे। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया तो उन्होंने तेजी से काम करते हुए बादलों समेत रसूखदारों की बसों पर शिकंजा कसा। हालांकि अल्पावधि की सरकार में उन्हें इस काम में बहुत सफलता नहीं मिल सकी।

हार के कारणों का फिर से मंथन करेंगे : राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस का प्रधान चुने जाने के बाद राजा वड़िंग ने कहा है कि वह पार्टी को उसकी पुरानी पहचान फिर से लौटाने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का फिर से मंथन किया जाएगा और जिस स्तर पर भी चूक हुई है और जहां भी कमियां रही हैं, उन्हें पार्टी में आपसी तालमेल से सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन की मजबूती के लिए कड़े कदम भी उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed