{"_id":"6a1d53d921b2575a150284e0","slug":"shopkeeper-murdered-in-makhu-two-assailants-open-fire-on-youth-sitting-at-shop-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खू में दुकानदार की हत्या: दो बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक पर दागी गोलियां, थाने से 400 मीटर दूर हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मक्खू में दुकानदार की हत्या: दो बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक पर दागी गोलियां, थाने से 400 मीटर दूर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू
Published by: Nivedita
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जहां हत्या हुई, वह दुकान पुलिस थाना से लगभग चार सौ मीटर दूर थी। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह काला गाबा के तौर पर हुई है।
बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्लाक मक्खू में सोमवार दोपहर बारह बजे दो बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व उसे वाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, नाराज दुकानदार मक्खू थाना के समक्ष धरने पर बैठ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरचरण सिंह काला गाबा अपनी दुकान पर बैठा था। उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए और पिस्तौल से गोलियां दागनी शुरू कर दी। गाबा के सीने में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देख मोगा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सूचना के बाद माैके पर पहुंचे जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि इस वारदात के बाद दुकानदारों व व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने फैसला लिया है किजब तक आरोपियों को काबू नहीं कर लिया जाता, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
दो दिन में जिले में लगभग गोलियां चलने की पांच वारदात हो गई हैं। जीरा ने कहा कि पुलिस खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। दो दिन पूर्व हरिके हैड चौकी पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला कर बदमाश उसकी राइफल व दस राउंड मैगजीन छीनकर भाग गए। पुलिस अभी तक आरोपी नहीं पकड़ सकी है। दूसरी तरफ, गाबा के एक दोस्त ने बताया कि गाबा को वाट्सएप पर किसी व्यक्ति की कुछ माह पहले धमकी आई थी। गाबा ने अपना वाट्सएप ग्रुप बंद कर लिया था। आज आरोपी उसे दुकान पर आकर मार गए हैं।

Trending Videos