{"_id":"6a1d37f2473538133c0abf3a","slug":"a-video-coach-bus-going-to-indore-caught-fire-all-passengers-were-evacuated-safely-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4346438-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: इंदौर जा रही वीडियोकोच बस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: इंदौर जा रही वीडियोकोच बस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 03:49 PM IST
Link Copied
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक स्लीपर वीडियोकोच बस में रविवार रात आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पनिहार रेलवे स्टेशन के पास अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे।
राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बस रात 10 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
पनिहार थाना पुलिस के अनुसार स्लीपर वीडियोकोच बस क्रमांक MP 09 FA-9349 ग्वालियर से इंदौर जा रही थी। रात करीब 1 बजे बस जैसे ही पनिहार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक उसके इंजन और पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर और क्लीनर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मुख्य दरवाजे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगा दी।राहगीरों और बस स्टाफ की मदद से कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि हादसे में यात्रियों के सामान को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का वास्तविक कारण क्या था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।