{"_id":"6a1c684b20705c4b420206af","slug":"love-land-and-blood-wife-lover-duo-arrested-in-24-hours-for-farm-murder-plot-in-unhel-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4345767-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बेवफा पत्नी का खौफनाक खेल; प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर, 24 घंटे में पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बेवफा पत्नी का खौफनाक खेल; प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर, 24 घंटे में पर्दाफाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार
30 मई को खेत में मिले किसान के खून से सने शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। जांच में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का खुलासा हुआ, जिन्होंने किसान को शराब पार्टी के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।
प्यार में खेला मौत का खूनी खेल, पति को मौत के घाट उतारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उन्हेल थाना पुलिस ने एक दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने खेत में शराब पार्टी के बहाने भारत सिंह को बुलाया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार 30 मई की सुबह ग्राम पिपलियाडाबी में भारत सिंह राजपूत का रक्तरंजित शव उसके खेत में मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: Damoh News: 8 बेटियों के पिता को बेटे का सपना दिखाकर ठगे 42 हजार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा और सीएसपी नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान संदेह मृतक की पत्नी सोनाकंवर और गांव निवासी जितेंद्र सिंह पर गया।
दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार सोनाकंवर और जितेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। मृतक भारत सिंह शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था और जमीन बेचने की बात भी कर रहा था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के तहत 29 मई की रात करीब 10 बजे जितेंद्र सिंह भारत सिंह को शराब पीने के बहाने खेत पर ले गया। वहां मौका पाकर उसने खेत में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X