{"_id":"6a4cd59f5e81ec13c602d762","slug":"four-accused-arrested-in-bike-theft-and-snatching-case-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, लंबे समय से था एक्टिव; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, लंबे समय से था एक्टिव; चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 04:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:02 PM IST
सार
गिरोह लंबे समय से एक्टिव था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 बाइकें और सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सिटी पुलिस ने बाइक चोरी करने और राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बाइकें और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आरोपियों को बॉर्डर रोड स्थित एक खंडहर शैलर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम निवासी इंदिरा कॉलोनी, सन्नी, पीपल सिंह निवासी गांव ढाबी गणेश वाला तथा छिंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी और राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बरामद की गई 12 बाइकें और सात मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, ताकि इनके असली मालिकों का पता लगाकर सामान उन्हें वापस सौंपा जा सके।
विज्ञापन
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है और उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।