सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gun Discharges While Being Cleaned in Bathinda Man Dies

Bathinda: बंदूक साफ करते समय चली गोली, मुंह पर लगने से व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 09 Apr 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसा उस समय हुआ जब जोरावर सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Gun Discharges While Being Cleaned in Bathinda Man Dies
माैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरावर सिंह उर्फ हैप्पी गिल (56) निवासी अजीत रोड, गली नंबर 6, बठिंडा के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं, जो वर्तमान में कनाडा में पढ़ाई कर रही हैं।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, 12 बोर बंदूक से गोली इतनी नजदीक से चली कि जोरावर सिंह के चेहरे को बुरी तरह क्षति पहुंची और कमरे की छत तक खून के निशान दिखाई दिए।
 
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह संधू ने बताया कि परिवार के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब जोरावर सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed