{"_id":"69d73f7e4afb1541350b7c6f","slug":"jalandhar-youth-troubled-by-drug-reaches-police-station-flees-with-cop-cap-and-baton-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अजब वाकया: नशे से परेशान युवक पहुंचा थाने, सुनवाई न होने पर पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अजब वाकया: नशे से परेशान युवक पहुंचा थाने, सुनवाई न होने पर पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने पहुंचा था। उसने कथित तौर पर पुलिस से इलाके में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में नशे से परेशान एक युवक ने बिलगा थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब हरकत कर दी। वह थाने से पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर भाग गया। इतना ही नहीं, उसने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट न होने पर अपनी बाइक से भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने पहुंचा था। उसने कथित तौर पर पुलिस से इलाके में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया। युवक पुलिस की टोपी पहनकर और डंडा हाथ में लेकर कंदोला खुर्द गांव पहुंचा। वहां एक परिवार को नशा न बेचने की चेतावनी देने लगा। परिवार ने उसे बहाने से घर के अंदर बुलाया और काबू कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपना सामान बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने कहा कि यह घटना थाने के अंदर नहीं, बल्कि नाके की है। फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान को मजबूती मिल सके।
Trending Videos