{"_id":"69d7323495e707724f0da329","slug":"thief-arrives-on-bicycle-in-jalandhar-flees-with-gas-cylinder-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के चीमा नगर में चोरी: साइकिल पर आया चोर, गैस सिलिंडर और नकदी लेकर हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर के चीमा नगर में चोरी: साइकिल पर आया चोर, गैस सिलिंडर और नकदी लेकर हो गया फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित महिला घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलिंडर उठाकर ले गया।
जालंधर में सिलिंडर चोरी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला चीमा नगर से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलिंडर व नकदी लेकर फरार हो गया।
पीड़ित महिला के अनुसार, घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलिंडर उठाकर ले गया। पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे सिलिंडर ले जाते देखा, लेकिन यह समझकर कि शायद वह महिला की जानकारी में ही ले जा रहा है, उसने कोई शक नहीं किया।
कुछ देर बाद जब महिला बाहर आई तो सिलिंडर गायब था। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी चोरी हो चुका है, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद थे। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Trending Videos