सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mentally Unwell Teenager Goes Missing Under Suspicious Circumstances

Shahjahanpur News: मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी संदिग्ध हालात में लापता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Mentally Unwell Teenager Goes Missing Under Suspicious Circumstances
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगगशान निवासी बाइक मिस्त्री बाबू खां की मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बेटी रविवार को सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिचितों और रिश्तेदारियों में खोजबीन करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगने पर उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Trending Videos

बाबू खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर में किसी को बताए बिना कहीं चली गई। मोहल्ला आफरीदी में लगे एक सीसी कैमरे में उसे कहीं जाते देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed