सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR registered against 14 people for assault and attempted kidnapping.

Shahjahanpur News: मारपीट और अपहरण की कोशिश में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 14 people for assault and attempted kidnapping.
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। दस दिन पहले जमीन के विवाद में राजीव से मारपीट और अपहरण की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को 14 आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
Trending Videos

राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरदोई के शाहाबाद में जमीन को लेकर उनका वहीं के हंसराज और संतकुमार से विवाद एसडीएम सदर के न्यायालय में विचाराधीन है। गत चार अप्रैल को वह इसी मुकदमे को लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान नयागांव के पास हरदोई के हरपालपुर निवासी सचिन ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में कार से हरदोई के गांव हरपाल निवासी ब्रजेश, शाहाबाद के गांव नवादा निवासी सौरभ, इसी गांव के धीरज, अवनीश, संतकुमार, विनय और भूरा के अलावा पांच अज्ञात लोग आ गए। आरोपियों ने उन्हें अपनी कार में खींचकर तमंचे की बट और डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
राहगीरों के इकट्ठा हो जाने पर आरोपी उन्हें अपहृत नहीं कर सके और कार से धक्का देकर भाग गए। राजीव का आरोप है कि कूरेबंडा निवासी प्रदीप और विमलेश ने उनके बारे के आरोपियों को जानकारी दी थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि इस मामले में नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed