सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vegetable Vendor Beats Mother and Daughter, Then Molests Them

Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेता ने मां-बेटी को पीटा, फिर छेड़खानी भी की

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vegetable Vendor Beats Mother and Daughter, Then Molests Them
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ठेला निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सब्जी विक्रेता ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी बेटी से छेड़छाड़ भी की गई।
Trending Videos

थाना सदर बाजार पुलिस ने एक मोहल्ले की महिला की तहरीर पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया है कि उनके घर की दीवार के पास खंभा लगा हुआ है। सब्जी विक्रेता ताज ने ठेला निकालने के दौरान कई बार उनकी दीवार तोड़ दी। कई बार विरोध किया गया, लेकिन सब्जी विक्रेता बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार की सुबह ताज अपने चाचा शकील और दादी के साथ घर में घुस आया और गालियां देते हुए मारपीट की। इस बीच बचाने आई बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। उसका दुपट्टा खींचकर अश्लील हरकतें की। बेटी के शोर-शराबा करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
महिला ने बताया कि अभी 10 दिन पहले पित्त का ऑपरेशन हुआ है। मारपीट के दौरान पेट में चोटें आईं हैं। सांस लेने में में तकलीफ हो रही है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--
छात्रा से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस टीम ने छात्रा से की गई छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने दादी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि किशोरी नौ अप्रैल की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने छात्रा को रोककर उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा घर चली गई। फिर तीसरे दिन युवक ने दोबारा छात्रा को रोककर छेड़खानी की। इससे छात्रा डरी-सहमी है। मदनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed