सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Installation of Astroturf Gains Momentum; Boundary Wall Constructed

Shahjahanpur News: एस्ट्रोटर्फ डालने के कार्य ने पकड़ी गति, चहारदीवारी बनी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Installation of Astroturf Gains Momentum; Boundary Wall Constructed
टाउन हॉल हॉकी मैदान में होता निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के टाउन हॉल हॉकी मैदान पर एस्ट्रोटर्फ डालने के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। दिसंबर तक कार्य पूरा कर खेल विभाग को सुपुर्द करने की तैयारी है।
Trending Videos

टाउनहॉल हॉकी मैदान को प्रशासन ने बेहतर तरीके से बनाने की जिम्मा लिया है। शहर के अंदर हॉकी खिलाड़ियों की पौध को तैयार करने के उद्देश्य से मैदान पर एस्ट्रोटर्फ डालने के लिए 13 करोड़ 11 लाख रुपये जारी किए गए। उसके बाद लखनऊ से आई टीम ने सर्वे कर एस्ट्रोटर्फ के लिए मैदान का स्टैंडर्ड मानक 91.4x55 मीटर लंबाई-चौड़ाई पर कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में मैदान में तेजी से कार्य चल रहा है। यहां पर महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। यहां पर लिंटर डालने की तैयारी शुरू हो गई है तो हॉकी मैदान में सड़क की तरफ चहारदीवारी का कार्य पूर्ण हो गया है। उस पर ग्रिल भी लगाई जाएगी। इसके अलावा मैदान पर भराव का कार्य चल रहा है।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड तेजी से कार्य करा रही है। मैदान में कैंटीन, फ्लड लाइट, पंप और आफिस की सुविधा भी दी जाएगी। दिसंबर तक कार्य पूरा होने के बाद मैदान खेल विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा। उसके बाद खेल गतिविधियों को शुरू कराया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed