सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against those who registered fake names in land records.

Shahjahanpur News: खतौनी में फर्जी नाम दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who registered fake names in land records.
विज्ञापन
खुटार। कस्बा निवासी विक्रम सिंह ने फर्जीवाड़ा कर जमीन को खतौनी में अपने नाम दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि गांव कुभियां माफी में अनुसूचित जाति के रामऔतार की जमीन को बिना बिक्री किए और बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के कुछ लोगों ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा लिया।
Trending Videos

इस भूमि पर व्यवसायिक कार्य हो रहा है, लेकिन जमीन को व्यवसायिक कार्य के लिए दर्ज नहीं कराया गया है। मामले की जांच एसडीएम ने तहसीलदार से कराई थी। जिन लोगों ने जमीन को अपने नाम दर्ज कराया है, लेखपाल और कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट में उन नामों को निरस्त करने की बात लिखी है, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी खतौनी से नाम नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से खतौनी से गलत नामों को तत्काल हटवाकर नाम दर्ज करने वाले राजस्वकर्मियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही जमीन पर हो रहा व्यवसायिक कार्य भी बंद कराने की मांग की गई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थनापत्र के साथ लेखपाल और कानूनगो की जांच रिपोर्ट की प्रति भी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed