सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mayur Sporting beat Farid Academy by 20 runs

Shahjahanpur News: मयूर स्पोर्टिंग ने फरीद अकादमी को 20 रनों से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mayur Sporting beat Farid Academy by 20 runs
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट लगाता​​ ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में हुए लीग टूर्नामेंट में मयूर स्पोर्टिंग की टीम ने नईम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर फरीद अकादमी को 20 रनों से हरा दिया। बेहतर बल्लेबाजी के लिए नईम को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।
Trending Videos


बुधवार को दोपहर 12 बजे जीएफ कॉलेज के मैदान पर मैच प्रारंभ हुआ। टॉस जीतकर मयूर स्पोर्टिंग के कप्तान मयूर खन्ना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। बल्लेबाज नईम ने शानदार खेल को प्रस्तुत करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की बेहतर पारी खेली। उनका साथ आमिर पठान ने दूसरे छोर से दिया। आमिर ने 44 रन बनाए। इसी तरह गुरप्रीत ने 26 रनों का योगदान दिया। फरीद अकादमी के गेंदबाज हर्ष शुक्ला ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन और अदनान ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम 145 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आराध्या ने 30 रन बनाए। मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज अनूप बड़वानी, प्रतीक ने तीन विकेट प्राप्त किया। मयूर खन्ना ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच नईम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed