सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll Tax on Ganga Expressway Vehicles to Be Deducted Seamlessly Using AI Technology

गंगा एक्सप्रेसवे: नहीं लगेगी वाहनों की लाइन, एआई से बिना रुके कट जाएगा टोल; लगाए जा रहे हाईटेक कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जनपद से गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह हाईटेक होगा। एक्सप्रेसवे पर बिना रुके वाहनों का टोल टैक्स कट जाएगा। इसके लिए एआई से लैस हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के चप्पे-चप्पे पर निगरानी भी रहेगी। 

Toll Tax on Ganga Expressway Vehicles to Be Deducted Seamlessly Using AI Technology
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके बाद ये मार्ग आम लोगों के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा। यहां टोल व्यवस्था पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल रहेगी, ताकि वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता ही न पड़े। टोल वसूलने के लिए अत्याधुनिक सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं।

Trending Videos


अब तक अधिकांश हाईवे पर टोल प्लाजा पर बैरियर लगाए जाते हैं, जहां वाहनों को रुककर टोल भुगतान करना पड़ता है। बैरियर खुलने और बंद होने की प्रक्रिया के चलते अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं और जाम की स्थिति बनती है। खासतौर पर त्योहारों और व्यस्त समय में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। गंगा एक्सप्रेसवे पर इस पारंपरिक व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यहां ‘नो-स्टॉप टोल कलेक्शन सिस्टम’ लागू किया जा रहा है। इससे वाहन बिना गति कम किए ही आगे बढ़ सकेंगे। टोल अपने आप कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई कैमरों से की जाएगी हर वाहन की डिजिटल निगरानी
एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर की दूरी पर एआई जनरेटेड हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे न केवल वाहनों की संख्या और उनकी गति को रिकॉर्ड करेंगे, बल्कि नंबर प्लेट पहचान तकनीक के माध्यम से हर वाहन की पहचान भी करेंगे। इससे टोल वसूली पूरी तरह पारदर्शी और सटीक होगी। इसके अलावा ये कैमरे सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद अहम भूमिका निभाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, दुर्घटना या नियम उल्लंघन की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी होगा और संबंधित एजेंसियां तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी।

कंटीले तारों से सुरक्षित होगा पूरा कॉरिडोर
गंगा एक्सप्रेसवे को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए इसके दोनों ओर कंटीले तार (फेंसिंग) लगाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बाहरी वाहनों, पैदल यात्रियों और मवेशियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकना है। अक्सर देखा जाता है कि हाईवे पर मवेशियों या स्थानीय लोगों के अचानक आ जाने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। लेकिन इस हाईटेक फेंसिंग के जरिए इस खतरे को काफी हद तक खत्म किया जा सकेगा। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि वाहन चालक भी अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।

छह नई पुलिस चौकियों से सुरक्षा रहेगी सख्त
गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं जिले से करीब 95 किलोमीटर के दायरे में निकला है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बदायूं जनपद में छह नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। इन चौकियों पर तैनात पुलिस बल 24 घंटे एक्सप्रेसवे की निगरानी करेगा। इन पुलिस चौकियों को आधुनिक संसाधनों और संचार तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति जैसे दुर्घटना, अपराध या तकनीकी समस्या में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान की जा सके। यहां एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा नियमित गश्त और निगरानी से अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

जाम मुक्त और समय की बचत करने वाला होगा सफर
इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को मिलेगा। टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता समाप्त होने से समय की बचत होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यहां पर वाहन 120 किलोमीटर की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। खासकर लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित होगी।

29 अप्रैल के कार्यक्रम की चल रहीं तैयारियां
गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को पीएम मोदी हरदोई जिले से कर सकते हैं। बदायूं में भी कार्यक्रम होगा। पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होने के साथ ही एक जनसभा होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, अफसर व आम लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल बिनावर के पास घटपुरी इंटरचेंज के समीप लगभग तय किया जा चुका है। इसको लेकर डीएम अवनीश राव व एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed