UP Board Result: बरेली मंडल के 2.77 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक; जानें कितने बजे होगा जारी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार बरेली मंडल के 2.77 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली मंडल के 2.77 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, विद्यार्थी आसानी से अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें:
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
बरेली में 130 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
इस वर्ष बरेली जिले के 130 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल के 27,528 छात्र और 22,449 छात्राओं समेत कुल 49,977 और इंटरमीडिएट के 23,654 छात्र और 18,504 छात्राओं समेत कुल 42,158 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 12 मार्च तक परीक्षाएं हुईं। इसके बाद 18 मार्च से चार अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। अब बृहस्पतिवार शाम चार बजे विद्यार्थियों की परीक्षा का परिणाम भविष्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।
बदायूं में 67 हजार विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
बदायूं जिले के 67 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं। जिले में हाईस्कूल के 37,369 और इंटरमीडिएट के 30,576 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही सभी छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर लगातार अपडेट पर नजर बनाए हुए थे। आज रिजल्ट जारी होने के साथ ही उनकी मेहनत का परिणाम सामने आएगा। विद्यालयों में भी रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई स्कूलों ने छात्र-छात्राओं का परिणाम देखने में सहायता देने के लिए हेल्पडेस्क बनाने की योजना बनाई है।
पीलीभीत के 41 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर पीलीभीत जिले के 41 हजार से अधिक परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ-साथ बेचैनी भी बनी है। जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 69 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 41,821 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल की बात करें तो इसमें 23,241 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें करीब 13,200 छात्र और 10,041 छात्राएं शामिल रहीं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 18,580 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 10,768 छात्र और 7,812 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही परीक्षार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है। छात्र अपने भविष्य को लेकर उत्साहित हैं और अच्छे अंकों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
शाहजहांपुर में 79,509 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
शाहजहांपुर जिले के 79,509 विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावक और शिक्षक भी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिले के 126 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा का आगाज हुआ था। परीक्षा का समापन 12 मार्च को हुआ था। परीक्षा में हाईस्कूल में 42,785 और इंटरमीडिएट में 36,724 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि वह सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हैं। यदि किसी के अंक कम आते हैं तो हताश होने की आवश्यकता नहीं है। अगले वर्ष की परीक्षा में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ शामिल कर मुकाम पा सकते हैं।
UP Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

कमेंट
कमेंट X