सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation Imposes Fine on Contractor for irregularities in Drain Construction

Bareilly News: नाली निर्माण में अनियमितता, ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना, अभियंताओं को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में नाला निर्माण में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही संबंधित अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। 

Municipal Corporation Imposes Fine on Contractor for irregularities in Drain Construction
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के रहपुरा चौधरी (वार्ड-29) में किए जा रहे नाली निर्माण में ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। साई धर्मकांटे से जगदीप चिकारा के मकान तक हो रहे इस निर्माण कार्य का जब निरीक्षण किया गया, तो मौके पर न केवल सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ती मिलीं, बल्कि कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया में भी गड़बड़ी पाई गई। इसको लेकर ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले संबंधित सहायक और अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि व सहायक अभियंता को चेतावनी पत्र दिया गया है।

Trending Videos


15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 97.93 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य का ठेका मेसर्स स्पंदना अग्रवाल के पक्ष में बीते 19 अप्रैल को जारी किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। फर्म की ओर से खोदाई तो कर दी गई, लेकिन मौके पर न तो वैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी स्तर पर होगी धोखाधड़ी 
तकनीकी स्तर पर भी धोखाधड़ी देखने को मिली। कार्य के बीओक्यू के अनुसार पीसीसी का विधान किया गया था, लेकिन ठेकेदार की ओर से बिना शटरिंग और बिना उचित आधार के सीधे आरसीसी का कार्य कराया जा रहा था। स्थल पर लगभग 70 मीटर हिस्से में सरिये का जाल बिछाकर उस पर मिट्टी के प्लास्टर युक्त आरसीसी का काम होता पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अब तक किए गए निर्माण को हटवा दिया। कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही संबंधित फर्म पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। निगम के अवर अभियंता व सहायक अभियंता की खामियों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed