सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav Appoints Shublesh as SP District President of Bareilly

UP News: अखिलेश यादव ने शुभलेश पर जताया भरोसा, बनाया बरेली का सपा जिलाध्यक्ष, तीन माह से रिक्त था पद

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। अखिलेश यादव ने शुभलेश यादव पर भरोसा जताया। उन्हें सपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

Akhilesh Yadav Appoints Shublesh as SP District President of Bareilly
शुभलेश यादव को मिठाई खिलाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभलेश यादव को बरेली जिले की कमान सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को मनोनयन पत्र जारी किया। शुभलेश ने 2017-19 तक भी जिलाध्यक्ष का पद संभाला था। अब नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई हैं।

Trending Videos


शिवचरन कश्यप को जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद तीन माह से असमंजस की स्थिति थी। इस पद के लिए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख चेहरे लखनऊ तक चक्कर काट रहे थे। अब पार्टी नेतृत्व ने शुभलेश यादव को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, सपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना शुभलेश के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। गुटबाजी खत्म कर चुनाव में सबको साथ लेकर चलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभलेश यादव का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखेंगे। सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास होगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बरेली की अहम भूमिका होगी। घोषणा के बाद अगम मौर्य, सुरेंद्र सोनकर, संजीव सक्सेना, प्रमोद बिष्ट, अमित राज यादव, अशोक यादव, प्रदीप मौर्य, रोहित राजपूत व अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुभलेश के आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

जिला कार्यकारिणी 19 जनवरी को हुई थी भंग
अंदरूनी कलह, गुटबाजी, विवाद, संगठन की छवि धूमिल करने समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हाशिये पर धकेलने के मामले को गंभीरता से लेकर 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण मुहिम के दौरान कार्यकारिणी भंग होने का असर भी पार्टी की चुनावी तैयारियों पर पड़ा।

पूर्व में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं शुभलेश
वर्ष 1994 में बरेली में छात्रसभा महासचिव, 1995 में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष, 1999 में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव और उपाध्यक्ष की संयुक्त जिम्मेदारी, 2006 में जिला सचिव, 2007 में जिला महासचिव, 2009 में जिला उपाध्यक्ष, 2017-19 तक जिलाध्यक्ष, 2019 में प्रदेश सचिव, 2024 में लोकसभा आंवला और सलेमपुर के चुनाव प्रभारी रहे। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भी प्रभारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed