सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five Villagers Dead and 22 Injured After Tractor-Trolley Overturns in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन किशोरियों समेत पांच की मौत, 22 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। रमियाबेहड़-शारदानगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। ये सभी बच्चे का मुंडन संस्कार कराने बहराइच के कारीकोट जा रहे थे। 

Five Villagers Dead and 22 Injured After Tractor-Trolley Overturns in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर मुंडन संस्कार कराने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। दुर्घटना में 22 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


यह हादसा ढखेरवा चौराहा से बहराइच के गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर पढ़ुआ क्षेत्र में बोझिया फार्म के थोड़ा आगे हुआ। जानकारी के मुताबिक शारदा नगर थाने के सोहरिया गांव के लोग बहराइच जनपद के कारीकोट में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: इस जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, फ्यूल पंपों पर भीड़; लोग बोले- ब्लैक में बिक रहा 200 रुपये लीटर

लोगों की मदद से घायलों को निकाला
गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर और दोनों ट्रॉलियां पलट गईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पढुआ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रॉलियों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां 
हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। इन पांचों की मौत मौके पर ही हो गई। 22 घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएचसी पहुंचे अफसर 
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।

मृतकों के नाम 
  1. आरूषी (12 वर्ष) पुत्री विनोद
  2. राजकुमारी (40 वर्ष) पत्नी केश कुमार
  3. नैंसी देवी (15 वर्ष) पुत्री रमाकांत
  4. पंछी (16 वर्ष) पुत्री विशंभर निवासीगण सोहरिया थाना शारदा नगर
  5. मखाना (45 वर्ष) पत्नी मेवा लाल निवासी सेमरी थाना पढ़ुआ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed