UP News: इस जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, फ्यूल पंपों पर भीड़; लोग बोले- ब्लैक में बिक रहा 200 रुपये लीटर
लखीमपुर खीरी जनपद के रमियाबेहड़ क्षेत्र में डीजल न मिलने से किसान और वाहन चालक परेशान हैं। फ्यूल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पेट्रोल भी सीमित मात्रा में दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के रमियाबेहड़ क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल और गैस का संकट गहराता जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित होने से लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी हो रही है। 200 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं डीजल न मिलने से किसान अपनी सूखती फसलों को लेकर चिंतित हैं।
रमियाबेहड़, बीरबाबा, ढखेरवा, तेलियार बोझिया और लखाही के पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी है। ढखेरवा, बीरबाबा और तेलियार पंप तो तेल न होने के कारण बंद हैं। रमियाबेहड़ के पंपों पर लोग बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से लाइन में लग गए। फ्यूल पंपों पर डीजल और पेट्रोल न मिलने से किसान, वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं। रमियाबेहड़ पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में अधिकतम 200 रुपये और कार में 1500 रुपये का ही पेट्रोल डाला जा रहा है।
ईंधन की कालाबाजारी
अभयपुर, लबेदपुर, ढखेरवा, रमियाबेहड़ और परौरी सहित कई गांवों में कुछ लोग डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी कर रहे हैं। वे इसे 200 रुपये प्रति लीटर में कालाबाजारी कर बेच रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
किसानों की चिंता बढ़ी
क्षेत्र के कई किसानों, जैसे रवि यादव और कल्लू, का कहना है कि गन्ने और केले जैसी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। डीजल न मिलने से खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान का डर है। जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर स्थिति पर मौन हैं।
गैस एजेंसियों पर भी कतार
रमियाबेहड़ की भारत गैस एजेंसी, कफारा गोरिया और लहबड़ी की इंडेन तथा लखाही की हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसियों पर भी गैस के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घरेलू गैस सिलिंडर 1800 रुपये में चोरी-छिपे बिक रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X