सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard Kills Pet Dog in Himmatpur

Shahjahanpur News: हिम्मतपुर में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार डाला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard Kills Pet Dog in Himmatpur
खुटार के गांव हिम्मतपुर में तेंदुआ होने की शक में लगी किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ लगातार पशुओं को मार रहा है। सोमवार रात तेंदुए ने गांव हिम्मतपुर में करतार सिंह के फार्म हाउस पर कुत्ते को मार डाला। किसानाें के अनुसार, तेंदुआ मक्के के खेत में मौजूद है, लेकिन वनकर्मी खानापूरी कर चले गए हैं।
Trending Videos

करतार सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार के लोगों के साथ साेने चले गए। उनके पालतू कुत्ते फार्म हाउस के बाहर घूम रहे थे। रात में किसी समय तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला। मंगलवार सुबह कुत्ते को गायब देख तलाश की गई तो उसका अधखाया शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर आसपास के कई किसान करतार सिंह के यहां पहुंचे और पैरों के निशान देखकर बताया कि तेंदुआ फार्म हाउस के पास मक्का की फसल में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और सतर्क रहने की बात कहते हुए चले गए। पूरा दिन करतार सिंह आसपास के किसानों के साथ लाठी, डंडे लेकर घर की रखवाली करते रहे। इस बीच दोपहर बाद तीन बजे गांव पिपरिया बिरसिंहपुर के सोनू ने करतार सिंह के मक्के के खेत के पास तेंदुआ देख शोर मचाया तो कई किसान पहुंच गए।
किसानों ने वनकर्मियों के रवैए पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कई तेंदुए घूम रहे हैं, लेकिन वनकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों खासकर किसानों को बड़ा खतरा है। तीन दिन पूर्व गांव पिपरिया भागवंत में तेंदुए ने एक बछड़े को मार डाला था।
--
खुटार के पास हाईवे पर दिखा तेंदुआ
खुटार। रामपुर कलां के सुरेंद्र कुमार सोमवार रात साढ़े नौ बजे कार से खुटार से घर आ रहे थे। गांव रुजहा कलां के पास उन्होंने एक तेंदुए को हाईवे क्रास करते देख कार रोक दी। तेंदुए के जाने के बाद वह घर पहुंचे और गांव के लोगों को जानकारी दी।
---
हिम्मतपुर में तेंदुए के हमले में कुत्ते की मौत की जानकारी पर टीम भेजी गई थी। रुजहा के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed