सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers' Association to Burn Effigy of Corruption on the 28th

Shahjahanpur News: शिक्षक संघ 28 को फूंकेगा भ्रष्टाचार का पुतला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Association to Burn Effigy of Corruption on the 28th
बैठक में उप​स्थित ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन - फोटो : बसभरिया पुरैना में ​रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 28 अप्रैल को भ्रष्टाचार का पुतला दहन करने और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय किया है।
Trending Videos

बैठक में पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बेनकाब कर सख्त सजा दिलाने का संकल्प लिया। संघ के जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र ने आरोप लगाया कि जनपद में शिक्षकों का सुनियोजित उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण, निलंबन-बहाली और विद्यालयों की कंपोजिट ग्रांट के नाम पर शिक्षकों से अवैध वसूली की जा रही है। बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकमल ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है।
उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने पूर्व में की गई शिकायत की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी कर दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि 28 अप्रैल मंगलवार को विद्यालय समय के उपरांत दोपहर 1:30 बजे बीएसए कार्यालय पर शिक्षक-शिक्षिकाएं एकत्र होंगे। वे वहां भ्रष्टाचार का पुतला दहन करेंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, सिंधौली अध्यक्ष नवेंदु मिश्रा, पुवायां अध्यक्ष अश्विनी अवस्थी, भावलखेड़ा मंत्री अरविंद त्रिपाठी, कांट मंत्री उमेश चंद्र सक्सेना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed