{"_id":"69eef24963f8b16fe101ec71","slug":"driver-shot-dead-after-taking-car-on-booking-in-shahjahanpur-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में बुकिंग पर कार लेकर गए चालक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी के अंदर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में बुकिंग पर कार लेकर गए चालक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी के अंदर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में कार चालक कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलदीप रविवार रात बुकिंग पर कार ले जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनका शव कार के अंदर सीट पर मिला। गोली उनकी गर्दन के नीचे पीठ पर लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलदीप अपनी कार को बुकिंग पर चलाने का काम करते थे। उनका शव सोमवार सुबह कार के अंदर मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्या के पीछे लूटपाट का भी संदेह जताया जा रहा है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक रविवार रात 9:30 बजे कुलदीप पुवायां के गांव सदापुर में बुकिंग पर कार ले जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सोमवार सुबह बड़ागांव सदापुर रोड पर कुलदीप की कार रोड से लगभग 15 मीटर दूर खेत में खड़ी मिली। कार का बंपर आदि भी टूटा है। लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो चालक सीट पर कुलदीप का शव पड़ा मिला। गोली पिछली सीट पर बैठकर मारी गई है। गोली उनकी गर्दन के नीचे पीठ पर लगी है। पिछली सीट के पायदान के पास तमंचा भी मिला है, जिसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण और सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे। कुलदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक कुलदीप का मोबाइल फोन और पर्स गायब है। उसके एक जेब से कुछ रुपये मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण और सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे। कुलदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक कुलदीप का मोबाइल फोन और पर्स गायब है। उसके एक जेब से कुछ रुपये मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि कुलदीप की हत्या हुई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, कुलदीप की हत्या से उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

कमेंट
कमेंट X