सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blazing sun and scorching winds have left people miserable.

Shahjahanpur News: तेज धूप और गर्म हवा ने किया बेहाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Blazing sun and scorching winds have left people miserable.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीखी होती धूप और गर्म हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सामान्य से अधिक तापमान से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बचाव के लिए सचेत किया है।
Trending Videos




रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही। सुबह दस बजे गर्म हवा चलने लगी। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में तल्खी इतनी बढ़ी कि लोगों का थोड़ी देर भी खड़ा होना मुश्किल हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अप्रैल माह में न्यूनतम सामान्य तापमान 20.1 डिग्री और अधिकतम सामान्य तापमान 36.3 होना चाहिए। इससे लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिकतम और सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अधिक चल रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 23 मिलीबार है। इससे सोमवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

-------



विगत वर्षों में अप्रैल माह में औसत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष अधिकतम न्यूनतम



2020 35 19.9
2021 37.8 20.6

2022 40.6 22



2023 34.9 19.1

2024 35.1 21.6



2025 36.6 21.6

--
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लू और गर्मी के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि बच्चे, वृद्ध और बीमार लोगों को इस मौसम में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। हल्के, ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए। धूप में निकलने से बचें। अगर निकलना हो तो छाते का इस्तेमाल करें। भरपूर पानी पीयें। लस्सी, नींबू, पानी, ओआरएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्जलीकरण से बचने के लिए तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में लें। खेत में काम करने वाले किसान और मजदूर दोपहर 12 से तीन बजे के बीच काम करने से परहेज करें। कमजोरी, चक्कर आना, मितली महसूस करना, सीने में दर्द आदि लू लगने के लक्षण हैं। ये लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। जानवरों को भी गर्मी से बचाएं। उन्हें छायादार स्थान पर रखें और समय से पानी देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed