{"_id":"69df837fcb2654e29905df3c","slug":"young-man-climbs-mobile-tower-in-stubborn-bid-to-call-back-wife-who-had-gone-to-her-parental-home-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170692-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मायके गई पत्नी को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मायके गई पत्नी को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़़ा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। विवाद होने के कारण नाराज होकर मायके गई पत्नी को बुलाने की जिद में भुंडी गांव का दिलीप मंगलवार की शाम अकबरी गांव के पास लगे एक मोबाइल फोन कंपनी के टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन दिलीप नीचे आने के बाद टावर से कूदकर जान दे देने की धमकी देने लगा। बाद में वह साढ़े तीन घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे पत्नी के पहुंचने पर ही टावर से नीचे उतरा। बाद में पुलिस उसे और उसकी पत्नी को थाने ले गई।
दिलीप की शादी कुछ समय पूर्व फतेहपुर गांव की एक महिला से हुई थी। शादी के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर उसकी पत्नी उससे नाराज होकर गत सप्ताह अपने मायके चली गई। इस बीच, दिलीप ने उसे कई बार फोन करके घर आने के लिए कहा, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई।
इसी बात से क्षुब्ध होकर दिलीप शाम करीब सात बजे मोबाइल टावर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे टावर पर देखकर पुलिस को इत्तला दी। पुलिस को उसने टावर पर चढ़ने की वजह बताई। पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उसने साफ कह दिया कि जब तक उसकी पत्नी उसके पास नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा और नीचे कूदकर अपनी जान दे देगा।
दिलीप अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच, पुलिस ने सूचना देकर दिलीप की पत्नी और उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी मौके पर बुला लिया। पत्नी के पहुंचने पर दिलीप से उसकी फोन पर बातचीत कराई गई। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरते ही पुलिस उसे उसकी पत्नी सहित थाने ले गई।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इसलिए उसे वन स्टाप सेंटर शाहजहांपुर भेजा गया है। वहां से वह अपनी मर्जी से जहां जाना चाहेगी, वहां जा सकेगी।
Trending Videos