{"_id":"69e121a84b6ceed6e9033ae7","slug":"elite-academy-and-renaissance-school-won-their-matches-with-spectacular-performances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170788-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एलिट अकादमी ओर रेनसा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन से जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एलिट अकादमी ओर रेनसा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन से जीते मैच
विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंडर-16 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। टूर्नामेंट में एलिट क्रिकेट अकादमी और रेनसा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर पहले मैच में एलिट क्रिकेट अकादमी ने डे नाइट क्रिकेट अकादमी को 175 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में दो विकेट खोकर 237 रन बनाए। अंश तिवारी ने 110 रन बनाए। दिव्यांश यादव ने 66 रनों की पारी खेली।
जवाब में डे नाइट क्रिकेट अकादमी की टीम 62 रन बनाकर आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। एलिट क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज सिद्धांत ने पांच और सिद्धार्थ पाल ने तीन विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अंश तिवारी रहे।
दूसरे मैच में रेनसा स्कूल ने मारवाह मॉडर्न स्कूल को नौ विकेट से हरा दिया। मारवाह मॉडर्न स्कूल की टीम 66 रन बनाकर आउट हो गई। रेनसा स्कूल के गेंदबाज शिवप्रसाद और आराध्या तोमर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रेनसा स्कूल ने एक विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। देव ठाकुर ने 39 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आराध्या तोमर रहे।
मैच के अंपायर पंकज तिवारी और आकाश गुप्ता रहे। टूर्नामेंट में आनंद पाठक, अमित चौधरी, आशीष यादव, अपूर्व भदौरिया उपस्थित रहे। एसोसिएशन कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव के अनुसार, शुक्रवार को सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम और एसएस कॉलेज क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला जाएगा। दोपहर एक बजे से चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवायां और बॉक्स क्रिकेट अकादमी लोदीपुर के मध्य मैच होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जय महाकाल टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइनल में मैकपुर ने भरखनी को 19 रन से हराया
कुर्रियाकलां। गांव में पंडित मगन मिश्रा के मैदान पर चल रहे जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को मैकपुर और भरखनी की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मैकपुर ने भरखनी की टीम को 19 रन से हराकर मैच जीत लिया।
इससे पहले, भरखनी के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मैकपुर की टीम के खिलाड़ी राममोहन ने 22 रन और अभिषेक ने 18 रन बनाए। निर्धारित 12 ओवर के मैच में यह टीम 10 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। बाद में भरखनी की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन टीम का कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक पिच पर टिक नहीं सका।
इस टीम के खिलाड़ी बबलू ने 17 रन बनाए, लेकिन कप्तान शिवम सिर्फ दो रन बनाकर ही आउट हो गए। अंत में भरखनी की टीम महज 75 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। विजेता टीम के विकास को 18 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की व्यवस्था में श्याम पांडेय, पुष्पक सिंह, रामजी, दीपक सिंह, श्रवण कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किंग इलेवन ने मयूर स्पोर्टिंग को नौ विकेट से हराया
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर किंग इलेवन और मयूर स्पोर्टिंग के बीच एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। किंग इलेवन ने मयूर स्पोर्टिंग को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मयूर स्पोर्टिंग के कप्तान मयूर खन्ना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम के लिए चंदू ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। अजीत ने पांच रन बनाए। किंग इलेवन के गेंदबाजों में फैजी ने दो विकेट लिए। अब्दुल्ला और रिजवान को भी एक-एक सफलता मिली।
मयूर स्पोर्टिंग के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो पाए। किंग इलेवन की टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया। रियान ने 71 रन की शानदार पारी खेली। गुरप्रीत ने भी 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मयूर स्पोर्टिंग के कप्तान मयूर खन्ना ने पहले ओवर की पहली गेंद पर एक विकेट लिया, लेकिन उनके अन्य गेंदबाज कोई और सफलता हासिल नहीं कर पाए। रियान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
Trending Videos