सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water Supply Falters at the Very Onset of Summer... Crisis Looms for 12,000 People

Shahjahanpur News: गर्मी की शुरुआत में ही लड़खड़ाई पानी की आपूर्ति...12 हजार लोगों के सामने संकट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Water Supply Falters at the Very Onset of Summer... Crisis Looms for 12,000 People
नन्हें - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी के शुरू होते ही नगर निगम की पानी की आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। पिछले दो दिनों से 12 हजार से ज्यादा लोग पानी की आपूर्ति न होने से परेशान हैं जबकि नगर निगम के अधिकारियों को इसकी खबर ही नहीं है। इनमें से अधिकतर परिवार ऐसे हैं जो निगम की जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। उनके सामने रोजमर्रा के कामकाज की दिक्कत खड़ी हो गई है।
Trending Videos

गर्मी में पानी की मांग वैसे ही बढ़ जाती है लेकिन कई मोहल्लों में पानी की टोटियां सूखी पड़ी हैं। घरेलू जरूरतों के लिए लोगों को दो दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है। इनमें महमंद हद्दफ, मक्कू बजरिया, मामूड़ी, तिलहर जई आदि मोहल्ले शामिल है। यहां पर दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के अभाव में महिलाएं घरेलू काम नहीं निपटा पा रही हैं। लोगों की अन्य जरूरतों के लिए पानी नहीं उपलब्ध है। क्षेत्र के अधिकतर सरकारी हैंडपंप खराब है। जो चल रहे है, उनमें भी गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोग पानी के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-------

गंदे पानी से बीमारी का खतरा
नगर निगम के ओवरहैड पंप से पानी की आपूर्ति बंद है। क्षेत्र के अधिकतर सरकारी नल खराब है। कुछ सही हैं तो उनमें पीला गंदा पानी आ रहा है जो कि पीने लायक नहीं है। लोग हैंडपंप सही करने के लिए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर यह पानी लोग पीते हैं या इस्तेमाल करते हैं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। लोगों के सामने पीने के पानी की भी बड़ी समस्या है। ऐसे में वे खर्च कर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
-------
नगर निगम ने नई लाइन डालकर बीच में छोड़ा
जल निगम ने जल जीवन मिशन-दो के तहत महमंद हद्दफ और मक्कू बजरिया में दूसरी पाइप लाइन डालने के लिए कई सप्ताह पहले काम शुरू किया था, लेकिन बीच में काम छोड़ दिया। सड़क खोदकर डाल दी गई है। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
-----
लोगों की बात
दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे काफी दिक्कत हो गई है। पहले भी पानी आने का कोई समय नहीं था। बहुत ही धीमी गति से पानी आता था।
- संतोष कुमार
--
दो दिन से पानी की आपूर्ति बिल्कुल बंद हो गई है। इससे काफी परेशानी हो रही है। घर के काम प्रभावित हो गए हैं। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
- राजू श्रीवास्तव

-------
- हमारी डेयरी है। पशुओं के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकारी नल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति ठीक करनी चाहिए। इससे आम लोगों को काफी दिक्कत होती है।
- नन्हे
-------
पानी नहीं आने से घर के सभी काम प्रभावित हो गए हैं। कपड़े, बर्तन धोने के लिए पानी का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। पानी की आपूर्ति ठप होने से पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
- सोनिया
--
अब तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इंजीनियर को भेजकर स्थिति दिखवाई जा रही है। जल निगम खोदाई का काम करा रहा है। हो सकता है कि इससे आपूर्ति बाधित हो गई हो।
- विजय कुमार मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम

नन्हें

नन्हें- फोटो : संवाद

नन्हें

नन्हें- फोटो : संवाद

नन्हें

नन्हें- फोटो : संवाद

नन्हें

नन्हें- फोटो : संवाद

नन्हें

नन्हें- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed