{"_id":"69e0d9f1b6bb8141f3064dab","slug":"students-informed-about-the-significance-of-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170799-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बनाई मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर करतीं प्राचार्य डॉ.रुपांशु माला। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन दीवार स्थापना, हस्ताक्षर अभियान एवं मानव शृंखला का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी शक्ति दीवार पर अधिनियम के समर्थन में अपने विचार लिखित रूप से व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो.रूपांशुमाला व वरिष्ठ प्रो.दुर्गावती सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद मानव शृंखला बनाई गई। फिर छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली। निबंध प्रतियोगिता में मानसी सक्सेना ने प्रथम, महक अवस्थी ने द्वितीय व गरिमा और सौम्या सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा कॉलेज के प्रवेश द्वार से आरंभ होकर बरेली मोड़ तक गई। इसके बाद यह फिर से कॉलेज गेट पर आकर समाप्त हुई। उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ.आलोक कुमार सिंह, प्रो.आदित्य कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, एनएसएस अधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव, डॉ.बरखा सक्सेना, डॉ.शिशिर शुक्ला का सहयोग रहा।संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की उपयोगिता बताई
जलालाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की उपयोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में डॉ. अवधेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर छात्राओं ने लोकगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि ऐसे गीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग रहे हैं, जो विभिन्न अवसरों पर गाए जाते हैं। छात्राओं ने बिरहा, कजरी, सोहर, आल्हा, रसिया, चैती आदि लोकगीतों का गायन कर वाहवाही लूटी।
प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विशेषताएं और उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य ने महिला उत्थान के लिए शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. जयेंद्र कुमार, पवन कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा, अंजलि, कासिफा बानो, अंशिका वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos