सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six Months Have Passed; The Mystery Behind the Deaths of Three People Remains Unsolved.

Shahjahanpur News: छह माह बीते, नहीं खुला तीन लोगों की मौत का राज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Six Months Have Passed; The Mystery Behind the Deaths of Three People Remains Unsolved.
विज्ञापन
कांट। छह माह में तीन लोगों की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। सिर्फ घटनाओं के खुलासे का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos

10 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के मुनव्वरगंज उर्फ बरेंडा गांव में शफी मोहम्मद के बाग में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था। एक माह बाद 11 नवंबर को पटियारी गांव निवासी बुजुर्ग दयाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। उनका शव घर के पीछे जली अवस्था में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बेटी संतोष, सुनीता व सुमन ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर पिता की मौत के हालात पर संदेह जताया था। इसके बाद 28 नवंबर को अलियापुर बरनावा गांव निवासी रामपाल की झोंपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से उनकी जलकर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या का कहना है कि पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed