{"_id":"69df835bb112111ef2065c47","slug":"plea-filed-to-change-the-schedule-of-the-nabhichi-route-for-roadways-buses-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170682-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस की नभीची सेवा का समय बदलने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस की नभीची सेवा का समय बदलने की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर नभीची मार्ग पर कई वर्ष से बंद रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है, लेकिन उसके सुबह होते ही जिला मुख्यालय रवाना हो जाने से लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से इस मार्ग पर रोडवेज सेवा का समय बदलने की गुहार लगाई है।
शाहजहांपुर से बंडा और देवकली होते हुए नभीची तक चलने वाली रोडवेज बस काफी समय से बंद थी। विधायक चेतराम और डीएम से कई बार ग्रामीणों के मांग करने पर इस मार्ग पर रोडवेज बस शुरू कर दी गई, लेकिन वह सुबह छह बजे नभीची से निकलने के कारण ग्रामीणों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह बस नभीची से सुबह आठ बजे और शाम छह बजे रवाना किए जाने पर क्षेत्र सहित तहसील के लोग इसका पूरा लाभ ले सकेंगे। देवकली के प्रधान अरुण सिंह, नितिन अवस्थी, पशुपतिनाथ मिश्रा, नारायणपुर गंगा के ओमपाल शुक्ला, विष्णु तिवारी आदि ने कहा कि सुबह बस का समय बदले जाने से नौकरीपेशा और कोर्ट-कचहरी के काम से निकलने वालों को काफी सहूलियत हो जाएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X