सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jigniya's RCC Center Damaged Even Before Being Put into Use

Shahjahanpur News: जिगनिया का आरसीसी सेंटर उपयोग में आने से पहले ही हुआ क्षतिग्रस्त

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jigniya's RCC Center Damaged Even Before Being Put into Use
विज्ञापन
खुदागंज। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में बनाए गए आरसीसी सेंटर और खाद के गड्ढे देखरेख नहीं होने से बदहाल हो गए हैं।
Trending Videos

ग्राम पंचायत जिगनिया में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया आरसीसी सेंटर उपयोग में लाए जाने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल, आरसीसी सेंटर के सामने ग्रामीण अपने पशु बांध रहे हैं और वहां कूड़े का ढेर लग गया है। इसी तरह कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में भी आरसीसी सेंटर जर्जर हो जाने से घरेलू कचरे का उचित निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे गांवों में गंदगी बढ़ने के साथ मच्छरों से बीमारियां भी पनप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप वर्मा ने बताया कि जिगनिया में आरसीसी केंद्र का कुछ हिस्सा आंधी में पेड़ गिर जाने से टूट गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर जिला मुख्यालय भेजा गया है और जल्द ही आरसीसी सेंटर ठीक कराकर चालू किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे के अनुसार अन्य गांवों के आरसीसी सेंटरों की जांच कराकर उन्हें भी चालू हालत में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed