{"_id":"6a797b262ad4146eab086891","slug":"body-of-woman-found-in-jalandhar-hotel-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: होटल में मिली 20 साल की युवती की लाश, दो दिन से ठहरी थी; रोज मिलने आता था एक युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: होटल में मिली 20 साल की युवती की लाश, दो दिन से ठहरी थी; रोज मिलने आता था एक युवक
Mon, 10 Aug 2026 12:49 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:49 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक कमरे की हालत खराब थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
इसी होटल में मिला युवती का शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरा नंबर-102 से करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवती दो दिन से होटल में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरे में मृत मिली। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां की रहने वाली थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिनों से एक युवक युवती से मिलने होटल आ रहा था। वह दिन में करीब 2 से 3 घंटे कमरे में रुकने के बाद चला जाता था। कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला, जो खाली था।
पुलिस के मुताबिक कमरे की हालत खराब थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस युवती की पहचान, होटल में आने वाले युवक की जानकारी और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।